दिल्ली में गर्मी से लोगों का बुरा हाल

दिल्ली में गर्मी से लोगों का बुरा हाल

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय दिल्ली में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है और शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने आसार है।

मौसम विभाग ने बताया कि यहां पर आज न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 34 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि कुछ जगहों पर लू चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने कहा, “आसमान साफ रहेगा। कहीं-कहीं लू चल सकती है।”

यहां पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *