डेयरी एवं वर्मी कम्पोस्ट व्यवसाय ग्रामीण बेरोजगारों के लिए वरदान

डेयरी एवं वर्मी कम्पोस्ट व्यवसाय ग्रामीण बेरोजगारों के लिए वरदान

सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी द्वारा केन्द्र पर दस दिवसीय डेयरी फार्मिग एवं वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन निदेशक विजयमणि सिंह, कार्यक्रम संयोजक अमित कुमार चौबे, संकाय सदस्य नेहा जिंदल, मृदा तकनीशियन अजय त्यागी, कार्यक्रम सहायक सरनजीत कौर एवं अरूण जैन द्वारा 28 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर निदेशक विजयमणि सिंह ने कहा कि डेयरी फार्मिग एवं वर्मी कम्पोस्ट का व्यवसाय ग्रामीण बेरेाजगारों के लिये एक वरदान है। आरसेटी ग्रामीण बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। कृषि से जुडे़ व्यवसाय बकरी पालन, शूकर पालन, कृषि उद्यमी आदि व्यवसाय आरम्भ कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। कार्यक्रम संयोजक अमित कुमार चौबे ने कहा कि दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को डेयरी एवं वर्मी कम्पोस्ट के विस्तृत प्रशिक्षण के अतिरिक्त बाजार प्रबंधन, क्षेत्रीय भ्रमण, उद्यमी के गुण, ग्राहक सेवा, लागत बिंदु, लेखा-जोखा का भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उपरान्त इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों को स्वरेाजगार स्थापना हेतु ऋण आवेदन भी बैंको को भेजा जायेगा। संकाय सदस्य नेहा जिंदल ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को कहा कि लगातार दो वर्षो तक फालोअप द्वारा मार्गदर्शन किया जायेगा अब जरूरत है स्वरोजगार हेतु लगन एवं मेहनत की। ग्राम्य विकास केन्द्र से अजय त्यागी ने कहा कि प्रशिक्षण उपरान्त किसानों को निःशुल्क मिट्टी जांच हेतु एवं जैविक खाद हेतु प्रोत्साहित करें और वर्मी कम्पोस्ट बैड निर्माण हेतु आरसेटी निःशुल्क सहायता करेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम सहायक सरनजीत कौर व अरूण कुमार जैन ने सभी प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जो भी इस प्रशिक्षण में सीखा है, उसे उपयोग में लाईये तथा कृषि में उन्नत लाभ प्राप्त कीजिए। प्रशिक्षण उपरान्त अन्य बेरोजगार युवाओं को विभिन्न निःशुल्क प्रशिक्षणों को लाभ उठाने हेतु प्रेरित करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *