राज्य
Trending
केमिकल से भरे ट्रक में लगी आग, धमाकों के साथ धू-धू जला
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में केमिकल से भरे ट्रक में आज दोपहर एकाएक आग लग गई, जिससे केमिकल से भरा ट्रक जलकर खाक हो गया।

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में केमिकल से भरे ट्रक में आज दोपहर एकाएक आग लग गई, जिससे केमिकल से भरा ट्रक जलकर खाक हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बंडोल थाना क्षेत्र के आलोनिया ग्राम के समीप जबलपुर फोरलेन मार्ग में केमिकल से भरे ट्रक के सामने हिस्से के तारों में लगी शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ट्रक में लगी आग ट्रक धू-धू करके जलने लगा। इस मामले में ट्रक चालक विजय सिंह कुशवाहा व परिचालक शाहरुख खान ने बताया कि ट्रक में केमिकल के ड्रम भर कर गाजियाबाद से हैदराबाद जाने के लिए निकले थे। आग लगते ही वाहन चालक ने तत्काल ट्रक को सड़क किनारे किया तथा कूद कर अपनी व परिचालक की जान बचायी।
पुलिस को सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड वाहन पहुंचा तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था।




