ग्रीष्मकालीन 28 विशेष ट्रेनों के फेरे विस्तारित
यात्रियों की सुविधा और गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेवेल डिमांड को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे ने 28 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के फेरों को समान संरचना, समय और पथ पर विशेष किराए पर विस्तार किया है।

अहमदाबाद। यात्रियों की सुविधा और गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेवेल डिमांड को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे ने 28 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के फेरों को समान संरचना, समय और पथ पर विशेष किराए पर विस्तार किया है।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर की ओर से यहां जारी एक जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। ट्रेन संख्या 09005 बांद्रा (ट) – इज्जतनगर द्वि-साप्ताहिक विशेष जिसे 17 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 26 जून तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09006 इज्जतनगर-बांद्रा (ट) द्वि-साप्ताहिक विशेष जिसे 18 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 27 जून 2022 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09013 उधना-बनारस सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष जिसे 31 मई तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 28 जून 2022 तक विस्तारित किया गया है।
इसी तरह ट्रेन नंबर 09014 बनारस – उधना सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष जिसे पहले एक जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 29 जून, 2022 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09037 बांद्रा (ट) – बाड़मेर साप्ताहिक विशेष जिसे पहले 17 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 29 जुलाई, 2022 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09038 बाड़मेर-बांद्रा (ट) साप्ताहिक विशेष जिसे 18 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 30 जुलाई 2022 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09039 बांद्रा (ट) – अजमेर साप्ताहिक विशेष जिसे 15 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 29 जून 2022 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09040 अजमेर-बांद्रा (ट) साप्ताहिक विशेष जिसे 16 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 30 जून 2022 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09045 उधना-रीवा साप्ताहिक विशेष जिसे 17 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 24 जून, 2022 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09046 रीवा-उधना साप्ताहिक विशेष जिसे 18 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 25 जून 2022 तक विस्तारित किया गया है।
श्री ठाकुर ने बताया कि ट्रेन संख्या 09067 बांद्रा (ट) – उदयपुर सिटी साप्ताहिक विशेष जिसे 13 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 27 जून, 2022 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09068 उदयपुर सिटी – बांद्रा (ट) साप्ताहिक विशेष जिसे 14 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 28 जून 2022 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09069 सूरत – हटिया साप्ताहिक विशेष जिसे नौ जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 30 जून 2022 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09070 हटिया – सूरत साप्ताहिक विशेष जिसे 10 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब एक जुलाई 2022 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल – काठगोदाम साप्ताहिक विशेष जिसे 15 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 29 जून 2022 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष जिसे 16 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 30 जून 2022 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09097 बांद्रा (ट) – जम्मू तवी साप्ताहिक विशेष जिसे 12 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 26 जून 2022 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09098 जम्मू तवी-बांद्रा (ट) साप्ताहिक विशेष जिसे 14 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 28 जून 2022 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल – बनारस साप्ताहिक विशेष जिसे 15 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 29 जून 2022 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09184 बनारस-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष जिसे 17 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 1 जुलाई 2022 तक विस्तारित किया गया है।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09301 डॉ. अम्बेडकर नगर – नई दिल्ली साप्ताहिक विशेष जिसे 10 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 24 जून 2022 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09302 नई दिल्ली – डॉ अंबेडकर नगर साप्ताहिक विशेष जिसे 11 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 25 जून 2022 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल – कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक विशेष जिसे 11 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 25 जून 2022 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष जिसे 12 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 26 जून 2022 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09416 बांद्रा (ट) – गांधीधाम साप्ताहिक विशेष जिसे 16 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 30 जून 2022 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09415 गांधीधाम-बांद्रा (ट) साप्ताहिक विशेष जिसे 16 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 30 जून 2022 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09523 ओखा-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक विशेष जिसे 14 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 28 जून 2022 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09524 दिल्ली सराय रोहिल्ला – ओखा साप्ताहिक ग्री विशेष जिसे 15 जून तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 29 जून 2022 तक विस्तारित किया गया है।
ट्रेन नंबर 09005, 09013, 09037, 09039, 09045, 09067, 09069, 09075, 09097, 09183, 09301, 09185, 09415, 09416 और 09523 के विस्तारित फेरो की बुकिंग आज से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गयी है। ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.इएनक्यूयूआईआरवाय.आईएनडीआईएएनआरएआईएल.जीओवी.आईएन पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं ।




