इस राज्य में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान

इस राज्य में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान

बेंगलुरू। मौसम विभाग ने कर्नाटक में अगले चार दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। राज्य में तीन से सात जून तक तटीय क्षेत्र के दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिलों, बेल्लारी, बेंगलुरु शहर, बेंगलुरु ग्रामीण, चामराजनगर, चिक्कमगलुरु, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, हासन और कोडागु जिलों में येलो अलर्ट की घोषणा की गई है।
मौसम विभाग ने कोलार, मांड्या, रामनगर, शिमोगा और तुमकुर जिलों में भारी बारिश हो सकती है। उत्तरी अंतर्देशीय के सभी जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। इससे पहले गुरुवार को हासन जिले के अरसीकेरे में पांच सेंटीमीटर और दक्षिण कन्नड़ जिले के सुब्रमण्यममणि और तुमकुर जिले के बाराकूर में तीन-तीन सेंटीमीटर बारिश हुई और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सामान्य से तीन दिन पहले पिछले रविवार को केरल में दाखिल हुईं। मानसून अमूमन एक जून को केरल में पहुंचता है, राज्य में गत शनिवार से बारिश शुरू होनी शुरू हो गई है।
मौसम विभाग के मृत्युंजय महापात्र ने कहा, “केरल में मानसून के मौसम की शुरुआत को चिह्नित करने वाली सभी घटनाएं उसी के अनुरूप हैं।” राज्य में मानसून के प्रभाव के बाद कर्नाटक के तट पर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *