भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां मई में 11 वर्ष के उच्चतम स्तर पर

भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां मई में 11 वर्ष के उच्चतम स्तर पर

नयी दिल्ली। अर्थव्यवस्था की मासिक गतिविधियों का जायजा लेने वाले एक मासिक सर्वे ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत में सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर मई 2022 में मांग में सुधार और नये कारोबार के विस्तार की बदौलत 11 वर्ष के उच्चतम स्तर पर रही। एस एंड पी ग्लोबल की इस सर्वे रिपोर्ट के अनुसार भारत का सेवा क्षेत्र का पर्चेजिंग मैनेजर सूचकांक (पीएमआई) मई में बढ़कर 58.9 अंक रहा, जो 11 वर्ष का इसका उच्चतम स्तर है। अप्रैल में पीएमआई 57.9 था।
सूचकांक का 50 अंक से ऊपर गतिविधियों में विस्तार और उससे नीचे होना संकुचन दर्शाता है।
एस एंड पी ग्लोबल की इस सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 का असर कम होने और लॉकडाउन खुलने के बाद आर्थिक गतिविधियों में सुधार के बीच भारत का सेवा क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है। मई में इस क्षेत्र की गतिविधियां अप्रैल 2011 के बाद उच्चतम स्तर पर रहीं। सर्वे में कहा गया है कि कोविड-19 लॉकडाउन के खुलने के बाद मांग में सुधार जारी रहने के साथ-साथ नये कारोबार में उल्लेखनीय वृद्धि दिखी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *