राज्य
Trending

बैंक प्रबंधक विजय बेनीवाल की पैतृक गांव में अंत्येष्टि

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले बैंक प्रबंधक विजय बेनीवाल का उनके पैतृक गांव भगवान में आज सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया।

श्रीगंगानगर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले बैंक प्रबंधक विजय बेनीवाल का उनके पैतृक गांव भगवान में आज सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हनुमानगढ़ जिले में नोहर तहसील क्षेत्र के भगवान गांव में सुबह गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि में गांव और आसपास के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में लोग आये और उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। कुछ जनप्रतिनिधियों ने भी श्री बेनीवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इससे पहले गुरुवार देर शाम को विजय बेनीवाल का पार्थिव शरीर लेकर उनकी पत्नी मनोज कुमारी और साथी बैंक कर्मी के गांव पहुंचते ही लोगों की आंखें नम हो गई। विजय के पिता ओमप्रकाश, मां, भाई अनिल आदि परिजन पार्थिव शरीर से लिपटकर बिलख बिलख कर रोने लगे। उसकी मां बेसुध हो गई। विजय की पत्नी मनोज कुमारी की हालत देखी नहीं जा रही थी।
हनुमानगढ़ जिले के ही पक्का सहारण गांव की मनोज कुमारी से विजय की गत दस फरवरी को शादी हुई थी। विजय शादी के दस दिन बाद ही जम्मू कश्मीर बैंक की ड्यूटी पर लौट गया था। लगभग एक महीना पहले मनोज कुमारी को उसके परिवार के लोग जम्मू कश्मीर घूमने गए तो विजय के पास छोड़ कर आए थे। वह राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रही है।
विजय के पिता ओमप्रकाश ने कहा है कि सरकार को जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग रोकने के लिए हरसंभव समुचित कदम उठाने चाहिए ताकि किसी और परिवार को यह दुख झेलना नहीं पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button