स्टालिन ने करुणानिधि की जयंती पर कलैगनर पुरस्कार की प्रदान

स्टालिन ने करुणानिधि की जयंती पर कलैगनर पुरस्कार की प्रदान

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने गुरुवार को दिवंगत नेता एम करुणानिधि के 99 वीं जयंती के अवसर पर कलैगनार कलाईथुरई विथागर और कलैगनार एजुथुकोल पुरस्कारों का वितरण किया।
आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक प्रसिद्ध पटकथा लेखक अरूर दास को कलैगनर कलाईथुरई विथागर पुरस्कार और वरिष्ठ पत्रकार आई षडमुखनाथन को कलैगनर एजुथुकोल पुरस्कार प्रदान किया गया।
तमिल सिनेमा के क्षेत्र में कलाकरों को सम्मानित करने के लिए कलैगनर कलैथुराई विथागर पुरस्कार की स्थापना की गयी थी, जिसमें पुरस्कार के रूप में दस लाख नकदी और एक प्रशंसा पत्र दिया जाता है।
कलैगनर एजुथुकोल को सूचना और जनसंपर्क विभाग के द्वारा वितरित किया जाता है। इसकी स्थापना पत्रकारों को सम्मानीत करने के लिए की गयी है, जो सामाज के अंतिम छोर पर खड़े वर्गों के कल्याण और सामाजिक विकास के लिए काम करते हैं। इस पुरस्कार में पांच लाख की नकदी और एक प्रशंसा पत्र दिया जाता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *