किसानों को दी बीज शोधन की जानकारी

किसानों को दी बीज शोधन की जानकारी

बड़ौत। छपरौली विकासखंड के सूप गांव में आज किसानों को बीज शोधन की जानकारी दी गई। सहायक विकास अधिकारी कृषि महेश कुमार खोखर ने किसानों को बताया कि वह किसी भी फसल का एक किलोग्राम बीज उपचारित करने के लिए ट्राइकोडरमा 4 ग्राम प्रति किलोग्राम मात्रा व थीरम 2.5 ग्राम मात्रा प्रति किलोग्राम की दर से प्रयोग करें। बीज शोधन हमेशा घड़ा विधि से ही करना चाहिए। धीरज सिंह सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा ने किसानों को बताया कि बीज शोधन करने से अंकुरण अच्छा होता है तथा फसल में रोग 90% तक कम हो जाते हैं। साथ में सुरेश पाल पंवार व अमित कुमार तथा बीटीएम यशपाल सिंह ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। किसानों को ई केवाईसी कराने के लिए कहा किसानों को बताया गया कि यदि केवाईसी नहीं कराओगे तो अगली किस्त नहीं मिल पाएगी। इसके अलावा जिस किसान भाई का नाम और आधार गलत है वह उसको सही करा सकता है। संबंधित क्षेत्रीय कर्मचारी के माध्यम से उसको आधार कार्ड देकर ठीक करा ले। गोष्ठी में ओमपाल, बिजेन्द्र, जगमेहर, जयवीर, रविन्द्र, जोगिंदर, रुपेश, संजीव, कालूराम, अनिल आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *