डीएम ने अर्पित संगल को दी आईएएस बनने पर शुभकामनाएं आत्मविश्वास के साथ अपनी तैयारियां करें युवाः- जसजीत कौर , गोवंश सेवा महिला समिति की सदस्याओं ने भी अर्पित का किया सम्मान

शामली। यूपीएससी की परीक्षा में 53वी रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन करने वाले अर्पित संगल को डीएम जसजीत कौर ने आईएएस बनने पर शुभकामनाएं दी। डीएम ने जनपद के अन्य युवाओं को भी अर्पित संगल से प्रेरणा लेकर आत्मविश्वास के साथ अपनी तैयारियां करने का आहवान किया है। जानकारी के अनुसार शहर के तालाब रोड निवासी व्यापारी सुशील संगल के पुत्र अर्पित संगल ने यूपीएससी की परीक्षा में 53वीं रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। गुरुवार को डीएम जसजीत कौर ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में अर्पित संगल को आईएएस बनने पर शुभकामनाएं दी। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जनपद के अन्य युवा जो परीक्षा की तैयारियां कर रहे हैं उन्हें अर्पित संगल से प्रेरणा लेकर आत्मविश्वास के साथ अपनी तैयारियां करनी चाहिए, ऐसा करने से उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। इस मौके पर अर्पित संगल ने बताया कि उनके इंटरव्यू के दौरान डीएम शामली से मोटिवेशन मिला था जिससे इंटरव्यू में उन्हें काफी मदद मिली। अर्पित ने बताया कि उन्होंने 10वीं सेंट फ्रांसिस स्कूल व 12वीं सेंट आरसी स्कूल शामली के अलावा आईआईटी दिल्ली से बीटेक किया। विगत वर्ष भी यूपीएससी परीक्षा में उनका चयन हुआ था जिसमें उनकी 239वीं रैंक आई थी और उन्हें आईपीएस मिला था। अर्पित संगल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया। इस मौके पर एडीएम संतोष कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर निकिता शर्मा आदि भी मौजूद रहे। दूसरी ओर गौवंश सेवा महिला समिति की सदस्याओं ने भी आईएएस अर्पित संगल को सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा परिजनों को भी शुभकामनाएं दी। समिति की महिलाओं ने बताया कि यह हमारे लिए गौरव और हर्ष का विषय है कि हमारे जनपद शामली से देश की सेवा के लिए आईएएस आफिसर बना है। अर्पित संगल की ताई अनिता संगल समिति में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर अध्यक्षा पूजा बंसल, अनुपमा शर्मा, नीतू बंसल, रूपा गर्ग, पूनम बंसल आदि भी मौजूद रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *