सलमान खान ने फैन के साथ की बदतमीजी, गिफ्ट लाए फैन के साथ किया कुछ ऐसा, वीडियो वायरल
लोगों के दिलों की धड़कन बने ये सितारे कभी-कभार अपने फैंस के साथ ही बदतमीजी कर देते हैं और ऐसा ही हाल में सलमान खान ने अपने एक फैन के साथ किया जो उनके लिए एक तोहफा भी लेकर आया था।

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फैन फॉलोइंगी काफी ज्यादा है। पूरे देश में एक्टर के चाहने वालों की कमी नहीं है। लेकिन लोगों के दिलों की धड़कन बने ये सितारे कभी-कभार अपने फैंस के साथ ही बदतमीजी कर देते हैं और ऐसा ही हाल में सलमान खान ने अपने एक फैन के साथ किया जो उनके लिए एक तोहफा भी लेकर आया था।

सलमान अक्सर अपने एटीट्यूड को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। सलमान जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरते हैं। वैसे ही एक फैन उनके पास एक फोटो फ्रेम लेकर आता है। उस शख्स को देखकर सलमान अजीबोगरीब मुंह बनाने लग जाते हैं। सलमान खान जैसे-तैसे अपने फैन के साथ तस्वीर खिंचवाते हैं।

फैन के साथ सलमान खान का ऐसी बिहेवियर लोगों को पसंद नहीं आया और वो सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने लगे। एक ने तो लिख दिया कि पहले में इन्हें पसंद करती थी लेकिन अब नहीं। एक ने यह भी लिखा कि यह मुंह क्यों बना रहा है। कई तो सलमान के एटीट्यूड पर ही सवाल उठाने लगे। आपको बता दें, सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।
बात करें सलमान खान के वर्कफ्रंट की तो जल्द ही एक्टर एक बार फिर कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल तक रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर ने पिछले दिनों ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के सेट से अपनी फोटो शेयर की थी और फिल्म में होने वाले अपने लुक का खुलासा किया था। इसके अलावा वो ‘नो एंट्री 2’ और ‘किक 2’ को लेकर काफी बिजी हैं।



