विक्की कौशल ने ‘नाच पंजाबन’ गाने पर किया डांस

विक्की कौशल ने ‘नाच पंजाबन’ गाने पर किया डांस

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के ‘नाच पंजाबन’ गाने पर डांस किया है।
वरुण धवन और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म जुग जुग जियो का गाना नाच पंजाबन रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फिल्मकार अमृतपाल बिंद्रा के साथ ‘नाच पंजाबन’ के हुक स्टेप पर डांस करते हुए दिख रहे हैं।
वीडियो में विक्की सफेद रंग की टी-शर्ट और डेनिम पैंट के साथ चश्मा और टोपी पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने डांस मूव्स को फ्लॉन्ट करते हुए कमर के चारों ओर एक शर्ट भी स्टाइल में बांधी हुई है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए विक्की ने लिखा, “पंजाबी के तौर पर जितना कर सकता हूं। !!! मेरे भाई अमृतपाल बिंद्रा के साथ नाच पंजाबन पर डांस करना पसंद है। जुगजुग जियो की टीम को हमारा प्यार और शुभकामनाएं।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *