Posted inEntertainment अमित शाह ने की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की टीम की सराहना Posted by admin June 2, 2022No CommentsPosted inEntertainment नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को यहां फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की विशेष स्क्रीनिंग देखने के बाद टीम की जमकर सराहना की। इस अवसर पर बोलते हुए शाह ने निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी की प्रशंसा की और कहा कि इस फिल्म के माध्यम से उन्होंने पृथ्वीराज को पुनर्जीवित किया है। उन्होंने कहा, ”पृथ्वीराज एक ऐसे योद्धा की कहानी है, जिन्होंने अफगानिस्तान से लेकर दिल्ली तक जमीन के हर इंच टुकड़े के लिए लड़ाई लड़ी है। मैं दिल से कहता हूं कि चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने अपनी फिल्म के जरिए पृथ्वीराज को पुनर्जीवित किया है। अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर ने भी अपने किरदारों को बखूबी निभाया है और उन्होंने अपनी-अपनी भूमिकाओं में जान फूंक दी है।” स्पेशल स्क्रीनिंग में अक्षय, मानुषी और चंद्रप्रकाश द्विवेदी भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि यह फिल्म 3 जून को हिंदी, तमिल, तेलुगू में रिलीज होगी। Post Views: 3 admin View All Posts Post navigation Previous Post अस्पताल में गोलीबारी, पांच की मौतNext Postविक्की कौशल ने ‘नाच पंजाबन’ गाने पर किया डांस
इस अवसर पर बोलते हुए शाह ने निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी की प्रशंसा की और कहा कि इस फिल्म के माध्यम से उन्होंने पृथ्वीराज को पुनर्जीवित किया है। उन्होंने कहा, ”पृथ्वीराज एक ऐसे योद्धा की कहानी है, जिन्होंने अफगानिस्तान से लेकर दिल्ली तक जमीन के हर इंच टुकड़े के लिए लड़ाई लड़ी है। मैं दिल से कहता हूं कि चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने अपनी फिल्म के जरिए पृथ्वीराज को पुनर्जीवित किया है। अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर ने भी अपने किरदारों को बखूबी निभाया है और उन्होंने अपनी-अपनी भूमिकाओं में जान फूंक दी है।” स्पेशल स्क्रीनिंग में अक्षय, मानुषी और चंद्रप्रकाश द्विवेदी भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि यह फिल्म 3 जून को हिंदी, तमिल, तेलुगू में रिलीज होगी।