मीनाक्षी चोक पर भव्य सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन

मीनाक्षी चोक पर भव्य सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन

मुजफ्फरनगर (काशिफ जमाल)। मीनाक्षी चोक पर भव्य सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन, देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया नगर का मीनाक्षी चोक मुजफ्फरनगर। नगर के प्रमुख चौराहे मीनाक्षी चोक पर आज सुबह देशभक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम में सामूहिक राष्ट्रगान में जोश व जज्बे के साथ लोगों ने शामिल होकर देश के अमर शहीदों को याद किया। मुजफ्फरनगर की समाजसेवी टीम व व हिंदू महासंघ के साथ मिलकर नगर के व्यस्त चौराहे पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया, जिसमें बडी संख्या में लोगों ने भाग लिया। हिंदू महासंघ के संरक्षक व प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व में लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने के उद्देश्य सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया, जैनकन्या इंटर कॉलेज, ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज एसडी कॉलेज की स्काउट गाइड छात्राओं ने वंदेमातरम का गायन किया। प्रधानाचार्या व जिला गाइड मुख्य आयुक्त एवं प्रधानाचार्य डॉक्टर कंचन प्रभात शुक्ला सुखदेव मित्तल जिला स्काउट कमिश्नर भारत भूषण अरोड़ा, प्रभा दहिया अमित सैनी कुमारी ज्योति lसोनम रानी अनुज कुमार नैना कुमारी श्री अरविंद कुमार स्काउट मास्टर विशेष रुप से उपस्थित रहे और देशभक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम की सराहना की और भविष्य में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम में सहयोग दिन का आश्वासन दिया इसअवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत संयोजक फैजुर रहमान ने इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए अगली 1 तारीख को खालापार के टंकी चौक पर राष्ट्रीय गान करने की अपील की जिसमें वहां पर उनकी पूरी टीम का सहयोग रहेगा इनके अलावा वहां मौजूद हाजी खालिद काश्मी।और दिलशाद पहलवान ने भी इस राष्ट्रीय भक्ति से परिपूर्ण आयोजन को खूब सराहा और आगे भी समाजसेवी टीम एवं हिंदू महासंघ के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपने देश के नौजवानों को एकजुट करने का कार्य करेंगे। हम फाउंडेशन भारत के उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री, हिंदू महासंघ के संरक्षक व प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने व देश के अमर शहीदों को याद करने के उद्देश्य से आज मीनाक्षी चौक पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया, भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया जिसमें स्कूली बच्चों के साथ ही आम लोगों ने भी भाग लिया। मनीष चौधरी ने कहा कि एक अक्तूबर से नगर के प्रमुख चौराहे पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया जा रहा है, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम मीनाक्षी चौक पर किया गया। इसी के साथ गांव-देहात में भी इसी तरह के आयोजन होंगे और फिर देश की राजधानी में लालकिले पर भी जायेंगे। सामूहिक राष्ट्रगान के आयोजन में हिंदू महासंघ के संरक्षक व प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी,, वैश्य जागृति मंच के सुरेंद्र मित्तल, झांसी रानी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विक्की चावला, एंटी करप्शन से नदीम अंसारी अर्चक पुरोहित संघ के अध्यक्ष पंडित बृजबिहारी अत्री, कश्यप विकास lसमिति के अध्यक्ष नवीन कश्यप, तेजपाल सिंह राणा,, हिंदू नेता अशोक गुप्ता, मनीष चौधरी उर्फ गोलू पंडित रामानुज दुबे ओमप्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *