Accident
Trending

पिकअप वाहन पलटा, दो मृत, 16 घायल

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आज एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आज एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों के अनुसार विकासखंड कुरई अंतर्गत ग्राम रुखड़ के समीप एक मोबाइल कंपनी के केवल खुदाई कार्य में पन्ना जिले के साईंनगर थाना के गांव पुरैना से पिकअप में भरकर मजदूर ग्राम रूखड जाए जा रहे थे। तभी वाहन पलट गया। इस दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई व बाकी अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वही तीन गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों में 12 से 17 साल के बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने इस घटना के बाद प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button