राजनीति
Trending

मेरा स्वागत भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की विचारधारा का स्वागत : नड्डा

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अपने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि ये स्वागत सिर्फ उनका नहीं, भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की विचारधारा का स्वागत है।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अपने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि ये स्वागत सिर्फ उनका नहीं, भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की विचारधारा का स्वागत है।
नड्डा ने आज यहां स्टेट हैंगर पर अपने स्वागत के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत से लोग उनका पूरा नाम भी नहीं जानते होंगे, लेकिन वे भी पूरे हर्ष से उनके स्वागत के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि आज जिस हर्ष-उल्लास के साथ उनका स्वागत किया गया है, ये भाव-विभोर करने वाला है।
उन्होंने कहा कि ये इस बात का बोध कराता है कि ये स्वागत सिर्फ उनका स्वागत नहीं, भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की विचारधारा का स्वागत है।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के एक नेता से मुलाकात के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी का हाल बहुत खराब है तो कांग्रेस नेता ने कहा कि होगा क्यों नहीं। कांग्रेस में 40 महामंत्री और 156 मंत्री हैं, कार्यकर्ता कहीं कोई नहीं है। इस के साथ ही नड्डा ने कहा कि ये कांग्रेस पार्टी के अंदर का खोखलापन बताता है।
मध्य प्रदेश के संदर्भ में नड्डा ने कहा कि राज्य आज विकास की दृष्टि से आगे बढ़ रहा है। पहले मध्यप्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी में था, और आज वही प्रदेश लीडर की तरह आगे बढ़ रहा है।
कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र देते हुए नड्डा ने कहा कि वे पूरी ताकत से पार्टी को मजबूत करने में लगें। शाबाशी लेने के लिए नहीं, बल्कि अपने से छोटे कार्यकर्ताओं को शाबाशी देकर प्रोत्साहन देने के लिए काम करें।
नड्डा का स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव और प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती पंकजा मुंडे ने स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button