आज बजेगी भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज के घर शहनाई,धोनी-कोहली समेत ये खिलाड़ी होंगे शामिल

आज बजेगी भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज के घर शहनाई,धोनी-कोहली समेत ये खिलाड़ी होंगे शामिल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज दीपक चाहर 1 जून को अपनी गर्लफ्रैंड जया भारद्वाज के साथ सात फेरे लेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग में चोट की वजह से नहीं खेल पाने वाले तेज गेंदबाज जीवन में नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी इस शादी में जाने के लिए फ्री हैं।

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज के लिए बुधवार 1 जून का दिन बेहद खास होने जा रहा है। इस दिन वह अपने जीवन में एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। आगरा के वायु विहार निवासी तेज गेंदबाज दीपक दिल्ली की बारहखंभा निवासी जया भारद्वाज के साथ सात फेरे लेंगे। 31 मई को ही शादी की रस्में शुरू हुई थी। दीपक और जया की शादी का स्थल आगरा का होटल जेपी पैलेस होगा।

दीपक भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हैं और आइपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा है। टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, सुरेश रैना, भारतीय के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली, चेन्नई के साथी ड्वेन ब्रावो समेत कई अन्य क्रिकेटर के शामिल होने की उम्मीद है। दीपक 3 जून को दिल्ली में रिसेप्शन देंगे, वहां भी क्रिकेटर और सेलिब्रिटीज शामिल होंगे।

दीपक ने पिछले साल आइपीएल 2021 में सबसे के सामने एक मैच के बाद 7 अक्टूबर को अपनी गर्लफ्रैंड जया को प्रपोज किया था। चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में स्टेडियम में सबसे सामने इस तरह से प्रपोजल पाने के बाद जया का रिएक्शन बहुत ही सरप्राइजिंग था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *