योगी सरकार ने मुजफ्फरनगर के इस अफसर को सौंपी बडी जिम्मेदारी

योगी सरकार ने मुजफ्फरनगर के इस अफसर को सौंपी बडी जिम्मेदारी

संभल। शासन ने मुजफ्फरनगर के उप संचालक चकबंदी रन विजय सिंह को संभल का चार्ज मंगलवार को सौंपा। यह पद वर्ष 2019 से रिक्त चल रहा था। उनके पास मुजफ्फरनगर के अलावा सहारनपुर का अतिरिक्त चार्ज है।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात उप संचालक चकबंदी ने बताया कि उनके पास मुजफ्फरनगर के अलावा सहारनपुर का अतिरिक्त चार्ज है। अब संभल की जिम्मेदारी भी मिली है। अधिवक्ताओं से वार्ता कर दो दिन का समय तय किया जाएगा। जिससे लंबित मामलों का निस्तारण कराया जा सके।

बताया कि उनकी प्राथमिकता दस गांवों का कब्जा परिवर्तन का कार्य कराने की रहेगी। वहीं दूसरी ओर संभल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि उप संचालक चकबंदी की नियुक्ति नहीं होने से काफी मामले लंबित चल रहे थे। अब कार्यों में तेजी आएगी और लंबित मामलों का निस्तारण हो सकेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *