शामली विधायक प्रसन्न चौधरी ने विधानसभा में उठाया युवाओं से जुडा ये बडा मुद्दा

शामली विधायक प्रसन्न चौधरी ने विधानसभा में उठाया युवाओं से जुडा ये बडा मुद्दा

शामली। शहर विधायक प्रसन्न चौधरी ने विधानसभा सत्र के आख़िरी दिन उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। सदन में पुलिस भर्ती पर आवाज उठाते हुए कहा कि प्रदेश में थानों व पुलिस चौकी की संख्या बढ़ गई है, लेकिन पुलिस कर्मियों की संख्या बेहद कम है और बेरोजगारी लगातार प्रदेश में बढ़ रही है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में कांस्टेबलों की भर्ती कराने की पुरजोर वकालत की। साथ ही कहा कि कोरोना काल के चलते उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती सहित अन्य फोर्स की तैयारी कर रहे जिन युवाओं की उम्र निकल गई है और भर्ती नहीं हुई है। ऐसे बहुत सारे युवाओं को उम्र की अवधि बढ़ाकर पुलिस भर्ती में आने का मौका दिया जाए। इसके अलावा शामली जनपद में स्थित प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति पर भी सवाल किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *