दिशा पाटनी के एयरपोर्ट लुक को देख दंग रह गए फैन,चेहरा देख पूछने लगे- ‘सर्जरी कराई क्या?’

दिशा पाटनी के एयरपोर्ट लुक को देख दंग रह गए फैन,चेहरा देख पूछने लगे- ‘सर्जरी कराई क्या?’

नई दिल्ली। ‘एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली दिशा पाटनी यंग और आकर्षक तो हैं ही, साथ ही उनकी बॉडी भी सुपर फिट है। एक्ट्रेस की स्पेशल डाइट है और वह फिटनेस फ्रीक भी हैं। निस्संदेह वह इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह जब भी अपने घर से बाहर निकलती हैं, तो पैपराजी इस खूबसूरत डीवा को अपने कैमरे में कैद करने से कभी नहीं चूकते। मंगलवार को एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया किया।

बॉलीवुड पैपराजी ‘विरल भयानी’ की तरफ से पोस्ट किए गए एक वीडियो में, दिशा एयरपोर्ट पर एंट्री करते ही सबकी नजर में आ गईं। वीडियो में दिशा काफी कूल अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस एक ब्राउन क्रॉप्ड टॉप और डार्क कलर की कार्गो पैंट पहनी नजर आई। एक्ट्रेस ने अपने लुक को सन ग्लास और चंकी व्हाइट जॉगर शूज से कम्प्लीट किया। एयरपोर्ट पर दिशा पाटनी को इस अंदाज में देख हर किसी की निगाहें बस उन्हीं पर आकर टिक गईं। दिशा को देखते ही सभी फोटोग्राफर्स उनकी फोटोज क्लिक करने में लग गए।

दिशा पाटनी ने भी पैपराजी की तस्वीरें क्लिक करने का इंतजार किया और मुस्कुराते हुए पोज दिए। हालांकि, वह ज्यादा देर तक नहीं रुकीं और जल्द ही वहां से चली गईं। लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस की फिट बॉडी देखकर सब इम्प्रेस हो गए। फैंस दिशा की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि आखिर वह खुद को इतना फिट कैसे रख पाती हैं, लेकिन वहीं कुछ लोग दिशा के चेहरे को देखकर कन्फ्यूज भी नजर आ रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने ये सवाल किया है कि ‘दिशा के फेस को क्या हुआ, क्या सर्जरी करवाई है?’

फिलहाल, यूजर्स दिशा की बॉडी फिटनेस और खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “वह हमेशा से ही खूबसूरत है”। दूसरे यूजर ने लिखा, “फिटनेस गोल्स,” तो अन्य ने कमेंट किया “सुंदर पटानी”। फैंस और दोस्तों ने वीडियो के कमेंट सेक्शन को दिल और आग वाले इमोजी से भर दिया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब दिशा ने इंटरनेट का ध्यान अपनी ओर खींचा है। समय-समय पर अपने वर्कआउट वीडियोज और खूबसूरत फोटोज से वह फैंस के लाइक्स और प्यार भरे कमेंट्स बटोरती रहती हैं।वहीं, बात करें वर्कफ्रंट की तो दिशा पाटनी अगली बार ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नजर आएंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *