आतंकियों की कायराना हरकत जारी, अब स्कूल में घुसकर महिला शिक्षक को मारी गोली, हालात गंभीर

आतंकियों की कायराना हरकत जारी, अब स्कूल में घुसकर महिला शिक्षक को मारी गोली, हालात गंभीर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सरेआम बेगुनाह लोगों की हत्या का सिलसिला जारी है। राहुल भट और एक्ट्रेस अमरीना को सरेआम मौत के घाट उतारने के बाद अब आतंकियों ने कुलगाम में गोपालपोरा इलाके में स्थित एक हाई स्कूल की महिला शिक्षिका को आतंकवादियों ने गोली मार दी।
पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले के गोपालपुर में रजनी बाला (36) पर आतंकवादियों ने गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रजनी बाला गोपालपुर में बतौर पर शिक्षिका तैनात थीं। उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि मई के महीने में दूसरी बार किसी कश्मीरी पंडित की हत्या की गई है। 12 मई को राहुल भट् की बडगाम जिले की चदूरा तहसील में तहसीलदार कार्यालय के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मई महीने के दौरान कश्मीर में अभी तक सात लक्षित हत्या की गई हैं। इनमें से चार नागरिक ओर तीन पुलिसकर्मी थे जो ड्यूटी पर तैनात नहीं थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *