crime
Trending

पिता की आंखों के सामने थमी थी सिद्धू की सांसे, बयां की पूरी वारदात

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्या मामले संबंधित एक और बड़ी ख़बर सामने आई है। इस हत्या मामले में पिता बलकौर सिंह के बयानों पर मानसा पुलिस ने एफ.आई.आर दर्ज कर ली है।

मानसा। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्या मामले संबंधित एक और बड़ी ख़बर सामने आई है। इस हत्या मामले में पिता बलकौर सिंह के बयानों पर मानसा पुलिस ने एफ.आई.आर दर्ज कर ली है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या उनके पिता की आंखों के सामने ही हुई थी। पुलिस को दर्ज कराई एफ. आई. आर. में पिता बलकौर सिंह ने बताया कि कई गैंगस्टर उनके बेटे को फिरौती के लिए धमकियां देते थे।

इसलिए उसने बुलेट प्रूफ़ गाड़ी भी रखी हुई थी। पिता ने बताया कि रविवार को उनका बेटा आपने दो दोस्तों गुरविन्दर सिंह और गुरप्रीत सिंह के साथ थार कार में घर से निकला था। बुलेट प्रूफ़ गाड़ी और गन मैन वह अपने साथ नहीं लेकर गया था। उन्होंने सरकारी गनमैन के साथ अपने बेटे का पीछा किया तो बेटे की थार पीछे उनको एक गाड़ी दिखाई दी। इस गाड़ी में 4 नौजवान थे।

जब सिद्धू मूसेवाला की थार जवाहरके गांव की फिरनी नज़दीक पहुंची तो वहां बलैरो कार सिद्धू की थार सामने पहुंची और 4 नौजवानों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोलियां चलाने के कुछ ही मिनटों बाद उक्त लोग गाड़ी लेकर वहां से फ़रार हो गए।जब पिता बलकौर सिंह वहां पहुंचे और उन्होंने शोर मचाया तो आस-पास के लोग इकठ्ठा हुए और सिद्धू मूसेवाला और उनके दोस्तों को मानसा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई। बता दें कि घर से करीब 5 किलोमीटर दूर ही अचानक एक काले रंग की इंडेवर गाड़ी में सवार कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मूसेवाला पर करीब 30 से 40 फायर किए। इस ताबड़तोड़ फायरिंग में मूसेवाला अपनी सीट से हिल नहीं पाए। फायरिंग में एक दर्जन से अधिक गोलियां सिद्धू मूसेवाला की बाजू और छाती में लगी, जिन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button