Uncategorized
Trending

मौत को गले में डालकर घूमता रहा युवक, लोग उडाते रहे मजाक, देखें वीडियो व तस्वीरें

अजगर के साथ मंदबुध्दि युवक द्वारा खतरनाक स्टन्ट करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया,जिसके बाद वन विभाग व प्रशासन में हड़कम्प मच गया है।

मुजफ्फरनगर। भोपा-बेलडा गंगनहर कांवड पटरी पर एक अजीब प्रकार का मामला सामने आया है। जहां अजगर के साथ मंदबुध्दि युवक द्वारा खतरनाक स्टन्ट करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया,जिसके बाद वन विभाग व प्रशासन में हड़कम्प मच गया है।

भोपा थाना क्षेत्र के बेलड़ा गंग नहर पटरी पर मंदबुद्धि युवक ने एक विशालकाय अजगर को उस समय पकड़ लिया जब अजगर निष्किर्य हालत में था। मन्दबुद्धि युवक अजगर सांप से खेलता रहा और वहाँ उपस्थित भीड़ तमाशा देखती रही।

बेलडा गंग नहर पर बने बैंकट हॉल के पास मन्दबुद्धि युवक घूम रहा था । तभी उसे वहां एक अजगर दिखाई दिया जिसे उसने पकड़ लिया और उसके साथ काफी समय तक स्टन्ट करता रहा। ग्रामीणों ने यह मामला देख इसकी सूचना वन विभाग को दी। मगर घंटों बाद भी वन विभाग मौके पर नहीं पहुँची। जहाँ इस खतरनाक खेल को देख कर गुज़र रहे राहगीरों की रूह कांप रही थी। युवक अपनी मौत जिंदगी की परवाह किये बगैर अजगर सांप से स्टन्ट करता रहा।

अजगर अक्सर मनबुद्धि के गले से निकल कर अपनी जान बचाकर फरार होने की कोशिश में लगा था, तो युवक ने भी उसे सताने में कोई कसर बाकी न छोड़ी।अजगर सांप खेत से निकल कर गंग नहर में पानी पीने के लिए जा रहा था,की तभी मंदबुद्धि युवक ने इसे पकड़ लिया अजगर ने कोई बड़ा जीव भी निगला हुआ था । जिस कारण वह ज्यादा हरकत नहीं कर रहा था।मनबुद्धि युवक ने अंजगर सांप को पकड़ा ही नहीं बल्कि उसको अपने गले में माला की तरह डाल भी लिया ।जिसे देखने के लिए आने-जाने वाले वाहन चालकों का तांता लग गया और सभी ने यह वीडियो बनाई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी ताके मंदबुद्धि युवक से अजगर सांप को लेकर कहीं दूर छोड़ दिया जाए, मगर सूचना पर वन विभाग का कोई भी कर्मचारी घंटों तक नहीं पहुंचा। मंदबुद्धि युवक ने सांप को अपने गले में ऐसे डाल रखा था जेसे अंजगर से वह अच्छी तरह परिचित हो बाद में मनबुद्धि युवक ने अजगर सांप को बेलडा पुल से गंग नहर में फेंक दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button