अशोगवां में गरजा बुलडोजर, दो मंजिला मकान ध्वस्त

अशोगवां में गरजा बुलडोजर, दो मंजिला मकान ध्वस्त

कुुुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में फाजिलनगर में प्रभावशाली लोगों की अवैध संपत्तियों को स्थानीय प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
स्थानीय प्रशासन की आेर से सोमवार को दी गयी जानकारी के मुताबिक फाजिलनगर में पटहेरवा थाना क्षेत्र के अशोगवां गांव में राजस्व अभिलेखों में दर्ज पोखरी पर बने अवैध निर्माण कार्य को बुलडोजर से ढहा दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव के पोखर पर स्थानीय निवासी कृपाशंकर सिंह, हरेंद्र सिंह, रमाशंकर सिंह व उमेश सिंह पुत्रगण चंद्रिका सिंह के द्वारा अवैध अतिक्रमण कर दो मंजिला मकान बनवा लिया गया था।
तहसीलदार कसया, मान्धाता प्रताप सिंह, राजस्व व पुलिस टीम के साथ अशोगवां गाव पहुंचे, और दो मंजिला मकान को बुलडोजर से ध्वस्त करा कर पोखर को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। तहसीलदार ने कड़े तेवरो के साथ चेतावनी दी है कि तहसील क्षेत्र में या तो अवैध अतिक्रमण करने वाले खुद अवैध कब्जा छोड़े, नही तो तहसील प्रशासन सख्ती के साथ अवैध अतिक्रमण को खाली करायेगा।
तहसीलदार के कड़े तेवर से जहां अतिक्रमणकारियो में हड़कंप है, वहीं आमजन में खुशी भी है। इस दौरान प्रभारी राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *