गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड, बिलबिलाया शहर, सड़कों पर सन्नाटा,चिलचिलाती धूप से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, शरीर को झुलसा रही धूप

गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड, बिलबिलाया शहर, सड़कों पर सन्नाटा,चिलचिलाती धूप से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, शरीर को झुलसा रही धूप

शामली। पिछले कई दिनों से गर्मी ने अपना तांड़व मचा रखा है। रविवार को गर्मी ने अपने रिकार्ड तोड़ दिए। लोगों को कहीं भी चैन नहीं मिला। गर्मी के कारण लोगों को न घर और न ही आराम मिल पाया। वहीं भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर भी पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को अवकाश होने के कारण लोग अपने-अपने घरों में ही रहे। चिलचिलाती धूप ने लोगों के शरीर को झुलसाने का काम किया। लोगों को ठंडे पानी का कपड़ा सिर पर रखकर जाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार इन दिनों गर्मी ने आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर रखा है। तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच रहा है जिससे लोग बुरी तरह बेहाल हो गए हैं। रविवार को तो गर्मी ने अपना रिकार्ड तोड़ दिया, गर्मी इतनी भी कि लोगों को न घर और न ही बाहर आराम मिल पाया। तेज धूप के कारण मकान पूरी तरह भट्टी की तपते रहे जिससे घरों में लगे एसी व कूलर भी खास राहत नहीं दिला पाए। लोगों का पसीना सूखने का नाम नहीें ले रहा था। वहीं रविवार का अवकाश होने के कारण लोग अपने-अपने घरों में ही रहे जिससे सड़कों पर भी पूरी तरह सन्नाटा सा पसरा रहा। बारिश के भी दूर दूर तक आसार नजर नहीं आ रहे हैं। गर्मी के कारण आम लोग बिलबिला रहे हैं, दोपहर के समय तो लोगों की हालत और ज्यादा खराब हो गयी। घर से बाहर निकलने वाले लोग सिर पर ठंडे पानी का कपड़ा रखकर जाते दिखाई दिए लेकिन पानी का कपड़ा भी थोड़ी देर बाद ही सूख जाता जिससे लोग एक बार फिर पसीना से नहा जाते। घरों में मौजूद छोटे-छोटे बच्चे भी गर्मी में बुरी तरह बिलबिला रहे हैं। गर्मी के चलते लोगों में बीमारियांे भी फैलने लगी है। लोगों में बुखार, पेटदर्द, उल्टी दस्तों की शिकायतें बढने लगी है जिससे सरकारी व प्राइवेट चिकित्सकों के यहां मरीजों की लाइन लगी हुई है। चिकित्सकों ने इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी हैै।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *