जेल में बंद कथित भूमाफिया के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

जेल में बंद कथित भूमाफिया के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

झिंझाना। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के आदेशानुसार प्रशासनिक अधिकारियों ने भू मफियाओं व बदमाशों की अचल संपत्ति पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुजफ्फरनगर जेल में बंद झिंझाना के निवासी दहशत गर्द फिरोज खान के ऊन रोड स्थित तालाब के किनारे एक अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा कर उसे ध्वस्त करा दिया। तथा तालाब के दूसरे किनारे पर स्थित उसी के स्विमिंग पूल में स्नान कर रहे सैकड़ों युवकों को भगा कर वहा के संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया । पुलिस एवं प्रशासन की यह कार्रवाई कस्बा एवं क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक की तहरीर पर दर्ज हुआ। मुकदमा ऊन रोड स्थित झिंझाना में सरकारी अस्पताल के पास मौजूद तालाब के उत्तरी और दक्षिणी किनारों समेत पूरे तालाब पर मानो फिरोज खान का कब्जा था। जबकि तालाब के उत्तरी किनारे पर फिरोज खान ने स्विमिंग पूल बनाया हुआ है । इन दोनों के बीच लोहे के तार की सहायता से इस तालाब के ऊपर उड़न खटोले नुमा झूले चलाए जाते थे ।‌ इस तार की सपोर्ट के लिए ही दक्षिणी किनारे पर एक पक्का निर्माण बनाया हुआ था जिसे आज तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त करा दिया।
ध्वस्त कराया निर्माण सरकारी अस्पताल की भूमि बताई गई है। तहसीलदार अजय शर्मा ने बताया कि खसरा नंबर 1378 में सरकारी अस्पताल की 7690 वर्ग मीटर भूमि है। अस्पताल के पीछे कुछ भूमि खाली पड़ी हुई है जिस पर अवैध कब्जा करके यह भवन बनाया गया था । सरकारी चिकित्सक शशिकांत की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम ऊन विशु राजा ने बताया सरकारी भूमि पर बनाए गए अवैध कब्जे को गिराया गया है ‌।
बता दें कि कस्बा निवासी शुजाउद्दीन उर्फ सूजा के द्वारा फिरोज खान के खिलाफ प्लॉट पर तमंचा के दम पर कब्जा करने और दहशतगर्दी का मुकदमा दर्ज कराया गया था । करीब 2 माह से फिरोज खान मुजफ्फर जेल में बंद है। फिरोज खान का भतीजा भी पुलिस हिरासत में जिस अवैध निर्माण को आज बुलडोजर से गिराया गया है। सुबह उस निर्माण को जेसीबी चलाकर तोड़ते हुए फिरोज खान के भतीजे शेरखान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया , इंस्पेक्टर झिंझाना ने बताया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर शेरखान को हिरासत में लिया गया है। क्योंकि कल प्रशासन ने उसे अपने कब्जे में ले लिया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *