

बड़ौत। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से जून माह में चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में होने वाले योग एवं चरित्र निर्माण आवासीय शिविर के लिए आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज नगला सिनौली में दो दिवसीय योग शिविर लगाकर बेटियों को योगासन का अभ्यास कराया। योगाचार्य रवि शास्त्री ने कहा करो योग रहो निरोग। योग के द्वारा शरीर एवं मन को स्वस्थ रखा जा सकता है। ध्यान के द्वारा मन को स्वस्थ्य किया जा सकता है। बेटियों को सर्वांगासन, हलासन, उत्तानपादासन, मकरासन, धनुरासन, वज्रासन, ताड़ासन, गोमुखासन आदि का अभ्यास कराते हुए ध्यान का अभ्यास कराया।
ध्यान के द्वारा व्यक्ति अपने मन को केंद्रित कर सकता है। ध्यान के अभ्यास से डिप्रेशन को दूर किया जा सकता है
मानसिक शांति के लिए प्रतिदिन व्यक्ति को ध्यान करना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए ध्यान एक आवश्यक क्रिया है। विद्यार्थियों को सकारात्मक विचारों का संग्रह करना चाहिए। जो विद्यार्थी प्रतिदिन ध्यान करेंगे, वे जीवन में अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ राम सिंह, डॉ अरविंद तिवारी , सोकिन्दर सिंह, नईम अख्तर कुरैशी आदि उपस्थित रहे।
विश्व बंधु शास्त्री




