मेंगलुरु मस्जिद विवाद: एसडीपीआई ने आरएसएस को दी खुलेआम धमकी

मेंगलुरु मस्जिद विवाद: एसडीपीआई ने आरएसएस को दी खुलेआम धमकी

मेंगलुरु। कर्नाटक के मलाली में जुमा मस्जिद विवाद को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को धमकी देते हुए सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने खुले तौर पर आरएसएस को धमकी देते हुए कहा है कि वह उस जगह से एक मुट्ठी मिट्टी भी नहीं ले सकता जहां मंदिर जैसी संरचनाएं पाए जाने का दावा किया गया है।
मलाली में जुमा मस्जिद के जीर्णोद्धार कार्य के दौरान एक मंदिर के खंडहर मिलने के बाद मेंगलुरु में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों ने महसूस किया कि जिस स्थान पर मस्जिद बनाई गई है, उस स्थान पर एक शिव मंदिर मौजूद है।
कुछ दिन पहले, विश्व हिंदू परिषद सहित कई हिंदू संगठनों ने यह जानने के लिए ‘तंबुला प्रश्न’ अनुष्ठान किया था कि क्या उस स्थान पर शिव मंदिर मौजूद है, जहां वर्तमान में मस्जिद बनी है। हिंदू समूहों के अनुसार अनुष्ठान ने मस्जिद स्थल पर मंदिर के अस्तित्व की पुष्टि की है।
मंदिर के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए, कर्नाटक एसडीपीआई के अध्यक्ष अब्दुल मजीद ने एक सांप्रदायिक रंग लिए हुए एक बयान जारी कर दक्षिण कन्नड़ के लोगों को हिंदू संगठनों को दिखाने के लिए कहा कि वे मस्जिद स्थल से एक मुट्ठी मिट्टी भी नहीं ले सकते।
विवाद को लेकर तनाव बढ़ने पर मेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त ने हाल ही में धारा 144 लागू कर दी थी।
दक्षिण कन्नड़ के उपायुक्त के वी राजेंद्र ने हाल ही में कहा कि जिला प्रशासन पुराने भूमि रिकॉर्ड और स्वामित्व विवरण के संबंध में प्रविष्टियों को देख रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन बंदोबस्ती विभाग और वक्फ बोर्ड दोनों से जानकारी हासिल कर रहा है।
श्री राजेंद्र ने कहा,“ हम दावों की वैधता का अध्ययन करेंगे और जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा। तब तक, मैंने उन्हें यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है और लोगों से निष्कर्ष पर नहीं पहुंचने का अनुरोध किया है। ”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *