राज्य
Trending
इस राज्य के स्टेशन को मिली बम से उड़ाने की धमकी
रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला है जिसमें लिखा गया है कि लुधियाना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है

लुधियाना। रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला है जिसमें लिखा गया है कि लुधियाना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और यात्रियों के बैगों की भी चैकिंग की जा रही है। इसके अलावा पत्र में धार्मिक स्थलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ-साथ जालंधर रेलवे स्टेशन, सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन और पंजाब के अन्य प्रसिद्ध स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह धमकी एक पत्र में मिली थी। सुल्तानपार लोधी रेलवे स्टेशन के मास्टर को एक धमकी भरा पत्र मिला था जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का जिक्र था।




