धर्मेन्द्र ने सफलता का राज बताया

धर्मेन्द्र ने सफलता का राज बताया

मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र ने अपनी सफलता का राज बताया है।

धर्मेंद्र अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट साझा करते रहते हैं। धर्मेन्द्र ने सिल्वर स्क्रीन पर मिली सफलता के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा कर अपनी सिल्वर स्क्रीन अपने लगातार आगे बढ़ने के राज का खुलासा किया है। इस थ्रोबैक फोटो में धर्मेंद्र मुस्कुराते हुए पोज देते दिख रहे हैं। तस्वीर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर धर्मेन्द्र ने लिखा, “एक गांव के सपने लेकर आने वाला आदमी अति आत्मविश्वासी नहीं है, लेकिन सिल्वर स्क्रीन की अपनी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए बहुत आश्वस्त है।”

धर्मेन्द्र जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस के अलावा धर्मेन्द्र अपने 2 में सनी देओल, बॉबी देओल और अपने पोते करण देओल के साथ अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *