बागपत में स्कूल के बाहर फायरिंग

बागपत में स्कूल के बाहर फायरिंग


बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली रोड पर स्थित गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के बाहर शुक्रवार दोपहर चार बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। जिसमें स्कूल संचालक, दो छात्राएं व एक अभिभावन गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल भी हुए है।
अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्र ने बताया कि शुक्रवार करीब 1 बजे थाना कोतवाली बागपत पर सूचना प्राप्त हुई कि जंगल गांव सिसाना में कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गयी है जिसमे अमित चौहान पुत्र कर्मसिंह व सुनील चौहान पुत्र ब्रहमपाल सिंह निवासीगण गांव सिसाना जनपद बागपत घायल हो गये हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागपत मय फोर्स के रवाना होकर जंगल गांव सिसाना गेटवे स्कूल के पास पहुंचे और बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तो बदमाश पैदल जंगल के रास्ते भागकर निरोजपुर गांव को जाने वाले रास्ते पर स्थित भटटे पर बने लेवर के कच्चे मकानो की आड लेकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे। बदमाशो को पकड़ने का प्रयास किया गया तो दो बदमाशों ने फायरिंग की व दो बदमाशो द्वारा पुलिस पार्टी पर ईट पत्थरों से हमला किया गया। जिसमे आरक्षी अखिलेश व आरक्षी हरिओम को चोटें आयी है। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त अर्जुन निवासी सरूरपुर, शाहरुख निवासी गौरीपुर गोली लगने से घायल हो गये। जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल बागपत भिजवा दिया गया है। अभियुक्त अर्जुन के पास से एक अवैध तमंचा मय एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस व अभियुक्त शाहरुख के कब्जे से एक तमंचा मय एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। इनके साथी दो अन्य अभियक्तों दीपक निवासी बडौत व तनुज शर्मा निवासी गांव टयोढ़ी को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त बदमाशो की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली बागपत पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
—————–
विश्व बंधु शास्त्री, बागपत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *