अब दिल्ली की संसद में उठ सकेगी किसानों की आवाज

अब दिल्ली की संसद में उठ सकेगी किसानों की आवाज

बागपत। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को संयुक्त गठबंधन की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर लहर दौड़ गई है। इस मौके पर आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संजीव आर्य ने कहा कि किसानों के हितों की जोरदार तरीके से पैरवी करने वाले जयंत चौधरी राज्य सभा के माध्यम से अब किसानों की समस्याओं को देश के सर्वोच्च सदन तक पहुंचाने का काम करेंगे। अब किसानों के हक की लड़ाई संसद में भी उठ सकेगी । चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में मिठाई बांटी गई और खुशी का इजहार किया गया। रालोद मुखिया के राज्यसभा सदस्य के लिए प्रत्याशी घोषित होने पर आसपास के गांव देहातों में भी खुशी का माहौल है। इस मौके पर चौधरी राजेंद्र सिंह, चौधरी सत्येंद्र सिंह, चौधरी निर्भय सिंह, चौधरी भीम सिंह, अशोक प्रधान, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. जावेद अली आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विश्व बंधु शास्त्री

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *