Economy
Trending

पेट्रोलियम उत्पादों में के मूल्य में 30 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

आर्थिक तंगी से परेशान पाकिस्तान की सरकार ने गुरुवार को सभी पेट्रोलियम उत्पादों के मूल्य में 30 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की।

इस्लामाबाद। आर्थिक तंगी से परेशान पाकिस्तान की सरकार ने गुरुवार को सभी पेट्रोलियम उत्पादों के मूल्य में 30 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की।
पाकिस्तानी अखबर डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की और बताया कि यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) कार्यक्रम के पुनरुद्धार को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
सरकार के इस फैसले के बाद पाकिस्तान में अब पेट्रोल की कीमत 179.86 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत 174.15 रुपये प्रति लीटर, मिट्टी के तेल की 155.56 रुपये प्रति लीटर और हल्के डीजल की 148.31 रुपये प्रति लीटर होगी। बढ़ी हुईं कीमतें आज मध्य रात्रि से लागू होगी।
वित्त मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान सरकार के पास कीमतें बढ़ाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार नए मूल्य निर्धारण के बावजूद अभी भी डीजल पर 56 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button