शिखर धवन पर गुस्से में उनके पिता ने बरसाए लात-घूंसे ,वीडियो वायरल

शिखर धवन पर गुस्से में उनके पिता ने बरसाए लात-घूंसे ,वीडियो वायरल

पंजाब किंग्स आईपीएल 2022 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। शिखर धवन इसी टीम का हिस्सा थे। PBKS के लिए टूर्नामेंट खत्म होने के बाद जब वह घर पहुंचे, तो गब्बर को अपने पिता की नाराजगी झेलनी पड़ी।

धवन के पापा ने पहले तो उन्हें थप्पड़ मारा और फिर जमीन पर गिराकर लातों की बौछार कर दी। शिखर ने अपनी धुनाई का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस शिखर के प्रति सहानुभूति जताने की बजाय हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं।

पिता के साथ सेल्फी लेते टीम इंडिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ।

मामला ये है कि शिखर की जिंदगी में जो भी चल रहा होता है, वह इंस्टाग्राम रील्स पर फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। शिखर धवन ने जो वीडियो शेयर किया है, वह सिर्फ मस्ती-मजाक का हिस्सा है। इसमें उनके पूरे परिवार ने एक्टिंग की है।

पिताजी तो काला चश्मा लगाकर पूरे रंग में नजर आ रहे हैं। घरेलू सहायक भी अलग-अलग अंदाज भूमिका निभा रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले शिखर धवन पहले भी इस तरह के कॉमेडी वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करते आए हैं।

शिखर ने वीडियो के साथ लिखा – नॉक आउट में न पहुंचने पर पिता ने मुझे नॉक आउट कर दिया। वीडियो में एक शख्स पुलिस की वर्दी में भी नजर आ रहा है, हालांकि वह गब्बर के पिता को रोकने का प्रयास बिल्कुल भी नहीं कर रहा।

भले ही शिखर धवन की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई, लेकिन उनके लिए मौजूदा सीजन शानदार गुजरा। जहां उन्होंने 14 मैचों में 122.74 के स्ट्राइक रेट से कुल 460 रन बनाए, जिसमें नाबाद 88 रन सर्वाधिक निजी स्कोर रहा है।

शिखर ने इस दौरान 47 चौके और 12 छक्के लगाए। आईपीएल के 15वें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में धवन छठे नंबर पर हैं। इस बार उम्मीद थी कि धवन को जरूर टी-20 टीम में जगह मिलेगी मगर उनके अरमानों पर पारी फिर गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *