डी एस पब्लिक स्कूल मे डी एस स्ट्राइकर बना  क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का  चैंपियन

डी एस पब्लिक स्कूल मे डी एस स्ट्राइकर बना क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का चैंपियन

मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल0) डी एस पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय स्कूल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के फाइनल मैच में डी एस स्ट्राइकर की टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए स्कूल क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया । फाइनल मैच में स्ट्राइकर की टीम ने डी एस लॉयन की टीम को बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। आज खेले गए फाइनल मैच में डी एस स्ट्राइकर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया एवं निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 123 रन का मजबूत स्कोर बनाया । मात्र 12 रन पर दो विकेट गिरने के बाद डी एस स्ट्राइकर की टीम की ओर से यश जैन ने 51 एवं अहमद ने 39 रन की मजबूत पारी खेलकर अपनी टीम के लिए 80 रनों की साझेदारी की जिससे टीम ने एक मजबूत लक्ष्य प्राप्त किया । डी एस स्ट्राइकर द्वारा दिए गए 123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी एस लॉयन की टीम निर्धारित 10 ओवरों में मात्र 79 रनों पर सिमट गई तथा डी एस स्ट्राइकर की टीम ने 44 रनों से शानदार जीत दर्ज करके स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली। डी एस लॉयन की ओर से केवल सुहान 28 रन तथा तन्मय 21 रन ही टिक कर खेल सके । स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन , स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन द्वारा विजेता तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार वितरित किए गए।डी एस स्ट्राइकर के बल्लेबाज यश जैन को अपनी टीम के लिए शानदार जिताऊ 51 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की गई । प्रतियोगिता में अर्नव को प्लेयर ऑफ द इवेंट की ट्रॉफी प्रदान की गई । अरनव ने पूरी टूर्नामेंट में 80 रन बनाए तथा फाइनल में 3 विकेट भी प्राप्त किए। सुहान को बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर तथा कुमेल को बेस्ट फील्डर की ट्रॉफी प्रदान की गई । सुहान ने टूर्नामेंट में 80 रन बनाए तथा कुमेल ने कई शानदार कैच पकड़कर अपनी टीम को मैच जिताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। टूर्नामेंट में राजा को बेस्ट बॉलर की ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। राजा ने पूरी टूर्नामेंट में 19 रन देकर छह विकेट प्राप्त किए । सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनको जीत की बधाई दी। प्रतियोगिता में कमल वशिष्ठ तथा रजनीश शर्मा ने अंपायर की तथा गौरव शर्मा ने रैफरी एवं शंकर शर्मा ने कमेंटेटर की भूमिका निभाई.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *