भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज स्पष्ट किया कि स्थानीय निर्वाचन संबंधी कोई भी अध्यादेश राजभवन नहीं भेजा गया है।
आज कतिपय मीडिया में इस प्रकार की खबरें सामने आईं थीं। इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ मिश्रा ने कहा कि नगरनिगम समेत स्थानीय निर्वाचन संबंधित अब तक कोई अध्यादेश राजभवन नहीं भेजा गया है।
कई खबरों में कहा गया था कि राज्य में नगरीय निकाय चुनाव की प्रणाली में बदलाव होने वाला है और सरकार ने इस संबंध में अध्यादेश राजभवन भेज दिया है।


