राहुल ने झीरम घाटी में शहीद नेताओं, जवानों को किया नमन

राहुल ने झीरम घाटी में शहीद नेताओं, जवानों को किया नमन

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्र झीरम घाटी में आज ही के दिन 2013 में नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं और जवानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

गांधी ने ट्वीट किया, ‘2013 में झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में हमने अपने कई कांग्रेस के साथियों और जवानों को खो दिया था। हम अपने देशभक्त साथियों की वीरता को सलाम करते हैं, उनकी शहादत हम कभी नहीं भूल सकते।’

गौरतलब है कि 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सहित कई कार्यकर्ता और जवान शहीद हुए थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *