मां-बेटे की रस्सी गला घोट कर हत्या

मां-बेटे की रस्सी गला घोट कर हत्या

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में मां-बेटे की रस्सी से गला घोटकर निर्मम हत्या की गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिल के तलाई खेड़ा का निवासी देवा अपनी पत्नी संगीता बाई (20) और उसके डेढ वर्षीय पुत्र मनोज के साथ बडनगर तहसील के जलोदिया ग्राम में खेती का काम करने के लिए आए थे। कल रात संगीता और उसके पुत्र मनोज की रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों के शव आज बरामद किए।
पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने पुलिस टीम केे साथ मौके पर पहुंच कर मृतका के पति देवा से पूछताछ की है। देवा की मानसिक स्थिति सही नहीं होने चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूछताछ में मृतका के पति ने बताया कि चार-पांच अज्ञात लोग कल रात में घर में आए और मुझे रस्सी से बांधने के बाद मेरे बच्चे और पत्नी का गला घोंट कर हत्या कर दी।
इस मामले में पुलिस को अशंका है कि हत्याकांड को महिला के पति ने ही अंजाम दिया है। घटना की जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *