मुजफ्फरनगर कमेटी द्वारा आज 11वे स्थापना दिवस के अवसर पर जल सेवा का हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर कमेटी द्वारा आज 11वे स्थापना दिवस के अवसर पर जल सेवा का हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर अमेटी द्वारा आज 11वे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर प्रतिदिन जल सेवा का शुभारंभ विधिवत रूप से शहर हनुमान चौक स्थित कुंदनपुरा,शामली रोड पर किया गया मुख्य अतिथि प्रांतीय मार्गदर्शक परम कीर्ति शरण अग्रवाल जी का सानिध्य प्राप्त हुआ।
गरिमामय उपस्तिथि पूर्व सदस्य,वाणिज्यकर समिति उत्तर प्रदेश सरकार कृष्ण गोपाल मित्तल व प्रांतीय चेयरमैन अमित तायल की रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों का माल्यार्पण कर किया गया।
उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रतिदिन जल सेवा के लिए अमेटी शाखा की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा कहा की इस तन झुलसती गर्मी मे पानी पिलाना बहुत ही उत्कृष्ट सेवा कार्य होता है इसके लिए अमेटी परिवार बधाई का पात्र है।
कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव अभिलक्ष मित्तल द्वारा किया गया। कार्यक्रम उपरांत सभी को जलपान करा आभार प्रकट किया गया।जलसेवा के दौरान शाखा के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल,कोषाध्यक्ष मितिन मित्तल,सुनील गुप्ता,उमंग गोयल, शलभ गर्ग,उदय गर्ग,सौरभ मित्तल,मनोज गोयल,अंशुल जैन,नितिन गोयल,अनुज गर्ग का सहयोग रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *