बागपत। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ज्ञान सरोवर माउंट आबू में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्य गोपाल शरण गर्ग एवं राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महा लक्ष्मी की रथ यात्रा में विशिष्ट योगदान के लिए अध्यक्षीय सम्मान से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद मित्तल को पटका पहनाकर एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा अभिमन्यु गुप्ता एवं प्रमोद मित्तल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में माता महालक्ष्मी की घर घर अलख जगाने में समर्पित भाव से लगे हुए हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रकाश गर्ग एवं सुरेश बंसल एवं ईश्वर अग्रवाल एवं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोज जिंदल राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती विनीता खेतावत एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं पूरे देश से आए प्रतिनिधियों ने अभिमन्यु गुप्ता को बधाई दी। इस अवसर पर बागपत से पश्चिमी उत्तर प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष अशोक बंसल श्रीमती अनीता अग्रवाल एवं प्रांतीय वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष गुप्ता उपस्थित रहे।


