नई दिल्ली। दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लिए सीएनजी की कीमत 78.17 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है।

सीएनजी की कीमतों में दो सप्ताह में दूसरी बार वृद्धि की गई है। दिल्ली में ऑटो, टैक्सी और मिनी बस चालकों की यूनियनों ने पिछले महीने सीएनजी की दरों में ‘अभूतपूर्व’ वृद्धि के कारण हड़ताल पर चले गए।


