सदरपुर में अमृत सरोवर तालाब का भूमि पूजन

सदरपुर में अमृत सरोवर तालाब का भूमि पूजन

बहसूमा। बहसूमा क्षेत्र के गांव सदरपुर में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत सदरपुर में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ग्राम सदरपुर के कुलरवाली तालाब का अमृत सरोवर योजना के तहत भूमि पूजन किया गया। इस तालाब का जीर्णोद्धार हस्तिनापुर ब्लाक प्रमुख नितिन पोसवाल द्वारा किया जाएगा। अमृत सरोवर तालाब का उद्घाटन नारियल तोड़कर ब्लाक प्रमुख नितिन पोसवाल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री व माननीय मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर तालाबों को अमृत सरोवर बनाने के लिए कार्य किया जाएगा और तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए जन जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे।इस अवसर पर मुख्य रूप से अम्बरीश कुमार खंड विकास अधिकारी हस्तिनापुर, बिशन सिंह सक्सेना सहायक विकास अधिकारी विकासखंड हस्तिनापुर, विनीत भटनागर , हस्तिनापुर ब्लाक प्रमुख नितिन पोसवाल , ग्राम प्रधान सदरपुर श्रीमती श्यामो देवी ,रविंद्र प्रधान ,चौधरी जयविंद्र सिंह, मास्टर बुध प्रकाश, सुरेंद्र प्रधान, लकी देशवाल व आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *