यमुनोत्री हाइवे पर पत्थर की चपेट में आने से अज्ञात की मौत

यमुनोत्री हाइवे पर पत्थर की चपेट में आने से अज्ञात की मौत

देहरादून। उत्तराखण्ड में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण पैदल जा रहे एक युवक की मौत हो गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र सिंह पटवाल ने शनिवार प्रातः बताया कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमान चट्टी के पास समय लगभग 11:00 रात्रि को पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक युवक की घटनास्थल पर मृत्यु हुई है। उक्त व्यक्ति पैदल चल रहा था। जिसके साथ कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। जिस कारण उक्त युवक की शिनाख्त नहीं हो पा रही है तथा जिसकी लोकल होने की संभावना बताई गई है। पुलिस द्वारा उक्त युवक की शिनाख्त/पंचनामा की कार्यवाही गतिमान है।

पटवाल ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-94 में राना चट्टी के समीप भूस्खलन के कारण दो दिन पहले अवरूद्ध मार्ग को यातायात हेतु सुचारू किए जाने का कार्य गतिमान है। उन्होंने बताया कि छोटे वाहनों के आवागमन के कारण कल रात्रि देर से कार्य आरम्भ हो सका। मार्ग को शीघ्र ही यातायात हेतु सुचारू किए जाने की कोशिश की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *