
मुजफ्फरनगर 20 मई प्राप्त समाचार के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा एसपी सिटी मुजफ्फरनगर एवं पुलिस बल के साथ यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु नगर क्षेत्र में संवेदनशील स्थान, मुख्य चौराहा, बाजार, पार्किंग, वेन्डर जोन आदि में पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा सुरक्षा सम्बन्धी वार्ता भी की गयी। ड्यूटी के दौरान आम जन को यातायात के नियमों से अवगत कराने तथा उनके साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया।


