मॉस्को। रूस की महिला बास्केटबॉल टीम को 2022 विश्व कप से निलंबित कर दिया गया है, और पुरुष टीम को 2023 विश्व कप के क्वालीफाइंग मैचों में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल फेडरेशन (फीबा) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
रूस की महिला बास्केटबॉल टीम ऑस्ट्रेलिया में 22 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच होने वाले 2022 विश्व कप के अंतिम प्रतिभागियों में शामिल थी। फीबा ने एक बयान जारी कर बताया कि रूस की जगह प्यूर्तो रिको को दी जाएगी।
दूसरी तरफ़ रूस और बेलारूस पुरुष बास्केटबॉल टीमों के 2023 विश्व कप क्लालिफिकेशन नतीजों को रद्द कर दिया गया है, जिसके बाद दोनों टीमें टूर्नामेंट के आखिरी भाग में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।
फीबा ने रूस और बेलारूस में कोई प्रतियोगिता न कराने का प्रतिबंध भी जारी रखा है।
साथ ही, फीबा ने रूसी टीमों को फीबा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022, फीबा 3×3 विश्व कप 2022 और फीबा 3×3 यूरोप कप 2022 में भाग लेने से भी प्रतिबंधित कर दिया है।


