Girlfriend की शादी की खबर सुनकर मंडप में पहुँचे प्रेमी, लगा ली आग

Girlfriend की शादी की खबर सुनकर मंडप में पहुँचे प्रेमी, लगा ली आग

नई दिल्ली। गाजियाबाद के नंदग्राम में बुधवार दिन में एक शादी समारोह में कुछ ऐसा हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और हर किसी की जुबान पर इसी घटना की चर्चा होने लगी है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी संजय (28) ने बुधवार दोपहर नंदग्राम के दीनदयालपुरी में प्रेमिका की शादी की सूचना पाकर मौके पर पहुंच खुद को आग लगा ली।

सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है युवक 10 से 12 प्रतिशत झुलसा है और उसका उपचार चल रहा है।

नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि संजय मूल रूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाला है। संजय की हनुमानगढ़ में ही कविता से मुलाकात हुई थी। कविता के पति की मौत के बाद संजय और कविता में प्रेम प्रसंग हो गया।

संजय कुछ समय से दिल्ली में रह रहा है और कविता के परिजनों ने दूसरा विवाह तय कर दिया। कविता की आज शादी होनी है। इसकी सूचना पाकर संजय नंदग्राम पहुंच गया और प्रेमिका की शादी देख खुद को आग लगा ली।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *