crime
Trending

पीएचइडी के अधिशाषी अभियंता 60 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने झुंझुनू में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खण्ड खेतड़ी के अधिशासी अभियंता रामसिंह चौधरी को आज 60 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

झुंझुनू। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने झुंझुनू में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खण्ड खेतड़ी के अधिशासी अभियंता रामसिंह चौधरी को आज 60 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इस्माइल खान ने बताया कि पाइप लाईन लीकेज, लेबर एवं वाहन उपलब्ध करवाने के तीन बिलों के लिए मैसर्स पिंकी एंटरप्राईजेज पिलानी के संचालक ठेकेदार संजय से बिल पास करने के ऐवज में रिश्वत मांगी जा रही थी। ठेकेदार के पिलानी व सूरजगढ़ जलदाय विभाग के कार्यालयों में 5 लाख 54 हजार रुपए से अधिक के बिल बकाया थे। बिल पास करने की ऐवज में 70 हजार रूपए की रिश्वत मांगी गई थी। लेकिन बाद में मामला 60 हजार रूपए में तय हुआ। परिवादी ठेकेदार ने मामले की शिकायत ब्यूरो में की जिसके सत्यापन के बाद आज ट्रेप की कार्यवाही की गई।
आरोपी अधिशासी अभियंता ने रिश्वत की राशि लेकर ठेकेदार संजय को लोहारू रोड़ पर गली नं. 2 स्थित अपने घर पर ही बुलाया था। जहाँ उसने हॉल में रखी टेबल पर रिश्वत की राशि रखवा ली थी। इशारा मिलते ही एसीबी टीम जब अन्दर पहुंची तो अधिशासी अभियंता रामसिंह की पत्नी ने रिश्वत की राशि बगल के कमरे में रखे बेड के नीचे फेंक दी। जहाँ से राशि को बरामद किया गया।
बाद में ब्यूरो टीम ने आरोपी अधिशासी अभियंता एवं उनकी पत्नी को पिलानी पुलिस थाने लेकर आई और आगे की कार्यवाही को पूरा किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी के साथ ही उसकी पत्नी इन्द्रा को भी गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button