चोर के पास वकील को देने के लिए नहीं थे पैसे, फिर कर दी ये हरकत

चोर के पास वकील को देने के लिए नहीं थे पैसे, फिर कर दी ये हरकत

इंदौर।मध्यप्रदेश के इंदौर में अजीबोगरीब मामला सामना आया है। दरअसल इंदौर में एक आरोपी पेशी पर आया था, इसी दौरान उसके पास वकील के फीस चुकाने के लिए पैसे नहीं थे तो उसने बाइक चोरी कर ली।

आरोपी पर भोपाल के थानों में कई चोरी के मामले दर्ज है। वह एक थाना क्षेत्र का हिस्ट्री शीटर बदमाश भी है। इंदौर में एक चोरी के प्रकरण में वह इंदौर पेशी पर आया था। यहां वकील को देने के लिए रुपये नहीं थे। इसके चलते बाइक चुरा ली। लेकिन वाहन चेकिंग में वह पकड़ा गया। उससे दो बाइक जब्त की गई है, जिन्हें वह इंदौर में कबाड़ी को बेचकर वकील की फीस देने वाला थाट्रैफिक इंस्पेक्टर संजय शुक्ला ने बताया कि चोर का नाम धर्मेन्द्र (42) पुत्र लक्ष्मीनारायण नामदेव है। वह भोपाल के पास मंडीदीप इलाके का रहने वाला है। आरोपी से पुलिस ने तीन गाड़ियां बरामद की है। चोरी की बाइक को बेचकर वकील को रुपये देने के बाद इंदौर से फरार होने वाला था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *