श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर के सेवादारों द्वारा वैशाखी बुद्ध पूर्णिमा पर निकाली गई मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा

श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर के सेवादारों द्वारा वैशाखी बुद्ध पूर्णिमा पर निकाली गई मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा

मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर के पचैंण्डां रोड़ स्थित मनोकामना पूर्ण पावन धाम “श्री सालासर बालाजी धाम” के सेवादारो द्वारा वैशाखी बुद्ध पूर्णिमा पर मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा प्रातः साढ़े सात बजे से शामली रोड स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण ( हनुमान चौक ) से मनोकामना पूर्ति हेतु “मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा” का पैदल आयोजन श्री सालासर बालाजी धाम तक किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए श्री सालासर बालाजी धाम के सेवादार राजीव बंसल ने बताया कि सेवादारों द्वारा विगत वर्षों से प्रत्येक माह की पूर्णिमा पर मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा का आयोजन होता रहता है। जिसमें सेवादारों द्वारा श्री बालाजी महाराज से जनहित में कभी विश्व शांति तो कभी महामारी से छुटकारे की कामना की जाती है। इस बार वैशाखी बुद्ध पूर्णिमा पर सेवादारों द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु ध्वजा यात्रा श्री हनुमान चालीसा पाठ व जय श्री राम जय श्री बालाजी के जयकारे लगाकर पैदल चलकर निकाली गई जो हनुमान चौक से शुरू होकर भगतसिंह रोड,शिव चौक , झांसी रानी, टाउन हॉल रोड, श्री बालाजी चौक , मालवीय चौक, गांधी कॉलोनी रेलवे पुल से पचैंण्डां रोड होते हुए श्री सालासर बालाजी धाम पहुंची जहां सभी सेवादारों द्वारा अपनी अपनी ध्वजाएं श्री बालाजी महाराज को अर्पित की तदोपरांत श्री सालासर बालाजी धाम पर भोग लगाकर श्री बालाजी महाराज का गुणगान किया तथा भोग प्रसाद ग्रहण किया।
मनोकामना पूर्ण ध्वजायात्रा में श्री बालाजी धाम के मुख्य सेवादार नीरज बंसल व राजीव बंसल ,हिमांशु गर्ग , विपुल गर्ग, दिनेश कुमार,हर्षित तायल,अंकित बंसल,शिवम शर्मा,अतुल जैन, मोहित ठाकुर, संजय चोपड़ा,आशीष कुमार सिंघल, अर्पित अरोरा,मुकेश कुमार, कपिल, आयुष आदि सेवादार शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *