crime
Trending

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, चुपचाप शव दफनाने की कोशिश कर रहे थे आरोपी

दहेज हत्या की बलि चढ़ी एक विवाहिता को ससुरालियों ने चोरी छुपे दफनाने की कोशिश की। ऐन मौके पर परिजन पहुंच गए। तब पुलिस को सूचना दी गई।

हरियाणा। दहेज हत्या की बलि चढ़ी एक विवाहिता को ससुरालियों ने चोरी छुपे दफनाने की कोशिश की। ऐन मौके पर परिजन पहुंच गए। तब पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने तुरंत शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। पुलिस ने अब मायके वालों की शिकायत पर पति समेत दूसरे ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस की मानें तो आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

रायपुररानी के गांव सुल्तानपुर वासी नायब अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी 21 वर्षीय बेटी जुबैदा की शादी 20 फरवरी 2021 को नारायणगढ़ के गुज्जर माजरा गांव के रहने वाले मुनीर के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ दान देहज देकर की थी।

शादी के बाद उसकी लड़की जुबैदा करीब 6/7 माह से गर्भवती थी। उसका आरोप है कि दामाद मुनीर व उसकी माता मुरजैना शादी में दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। इसी वजह से अक्सर ये लोग उसके साथ मारपीट करते थे।

इसी वजह से उसकी बेटी को दो बार घर से बाहर निकाल दिया गया था। बाद में आरोपी मनीर माफी मांग कर जुबैदा को अपने साथ ले गया था। बीते रोज उसके पास फोन आया कि उसकी बेटी जुबैदा को ससुराल वाले पीट रहे हैं। बेटी ने भी उसे मारपीट होने की शिकायत की थी। साथ ही यह भी बताया था कि उसके ससुराल वाले उसे जान से मार देंगे। तब उसने अगले दिन उसके पास आने की बात कही थी।

परिवादी ने बताया कि कुछ देर बाद ही उसके पास रिश्तेदार मुस्ताक का फोन आया कि जुबैदा की मौत हो गई है। तब वह गांव के मोजिज व्यक्तियों के साथ रात नौ बजे गांव गुज्जर माजरा के लिए रवाना हो गया। उसने देखा कि यहां ससुराल वाले उसकी बेटी को जबरन दफनाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने डायल 112 पर फोन कर मामले की सूचना दी। तब उसकी बेटी की लाश चारपाई पर पड़ी थी। उसे लाल कपड़े के साथ ढका हुआ था। उसकी दोनों नाक से सफेद झाग निकल रही थी। साथ ही गले पर हल्के चोट के निशान थे।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पिता ने कहा कि दहेज को लेकर जुबैदा की हत्या उसके पति मुनीर व उसकी माता गुरजैना ने की है। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button